महाराजगंज, अप्रैल 6 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगहिया के समीप एक पुल के पास एक युवक रविवार को संदिग्ध हालात में गिरा पड़ा था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निचलौल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम हरगांवा निवासी रमेश (30) को कुछ लोगों ने रेंगहिया पुल के पास संदिग्ध हालात में गिरा पड़ा देखा। एम्बुलेंस मंगाकर उसे निचलौल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि रेंगहिया पुल के पास से संदिग्ध स्थिति में एक युवक गिरा मिला है, जिसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया है। परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.