भागलपुर, मार्च 21 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोलाखुर्द गांव के भोलू यादव (29 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में परिजन युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। भोलू के भाई निर्मल कुमार ने मायागंज अस्पताल में पुलिस को दर्ज कराए फर्द बयान में बताया कि गुरुवार रात्रि नौ बजे गांव का ज्ञानदेव कापरी उसे बुलाकर मढ़वा पोखर ले गया। वहां पर उसके साथ मनीष पासवान, अमित यादव और लालू यादव भी साथ हो गए। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर भोलू को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद ज्ञानदेव कापरी और मनीष पासवान उसे इलाज के लिए मायागंज ले गए। वहीं से उन्होंने फोन कर बताया कि भोलू बेहोश हो गया है। जब हमलोग परिजनों के साथ मायागंज पहुंचे तो बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद वहां से दोनों फरार हो गए।परिजनों ने आरोप लगाया कि चारों ...