संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हीट स्ट्रोक की आशंका
कानपुर, मई 20 -- कानपुर। अर्मापुर में फैक्ट्री जा रहे युवक की अचानक तबीयत गई। परिजन ने इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हीट स्ट्रोक से मौत होने की आशंका जताई। अर्मापुर निवासी संदीप कुमार आर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय भतीजा रजत उनके साथ रहता था। वह दादा नगर स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार को वह फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर वह घर लौट आया। इस दौरान उसे तेज बुखार होने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में बच्चे खेल रहे हैं बाहर? हीट एग्जॉशन के इन 9 संकेतों को ना करें इग्नोर हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.