हाथरस, मई 15 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में गुरूवार की देर शाम संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कांशीराम कॉलोनी निवासी रवि कुमार 38 पुत्र गुलाब सिंह मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसके माता पिता का निधन पूर्व में ही हो चुका है। वह अपनी बहन के साथ रहता था। गुरूवार की देर शाम रवि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- किठौली के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 11 मई को कुछ लोगों ने शराब पिलाकर रवि के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद से ही उसकी तबियत ठीक नहीं चल रही थी। ...