संदिग्ध हालात में युवक की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- फर्रुखाबाद,संवाददाता। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंधौआ गांव निवासी 30 वर्षीय शैलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने देखा और मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाई ने तीन लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। बंधौआ गांव निवासी शैलेश को सोमवार रात गंभीर हालत में उसका भाई लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। भाई का आरोप है कि उसके भाई के साथ तीन लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि हमला पूर्व नियोजित था ।सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.