गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र की चमन कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान चमन कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय आकिल पुत्र शरीफ के रूप में हुई है। घटना 13 फरवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जबकि इसकी सूचना पुलिस को शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि घटना के समय आकिल की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। भाई वकील ने बताया कि आकिल ने अपने ही घर में फंदा लगा लिया, लेकिन ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.