मुरादाबाद, मार्च 5 -- मझोला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करूला नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गली हालत में पड़े शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है। थाना मझोला क्षेत्र में कोहिनूर तिराहे के आगे करूला की पुलिया के पास गुरुवार सुबह कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी उनकी नजर नाले में उतराते शव पर पड़ी। थोड़ी देर में ही वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी मशक्कत करके नाले में से शव को बाहर निकलवाया। उसका शरीर बूरी तरह गल गया था। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि मरने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.