पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पूरनपुर। एक दिन पहले घर गायब हुए युवक का शव नलकूप के पास मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर सुबूत जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव कढ़ैरचौरा के रहने वाले रजनीश पुत्र रामकुमार ढाबे पर कारीगर थे। शनिवार सुबह बाइक लेकर घर से निकले रजीश वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार सुबह रजनीश का शव रंपुराकोन गांव में खेतों के पास एक किसान के नलकूप के बाहर पड़ा मिला। उसकी बाइक भी पास में खड़ी हुई थी। खेत पर पहुंचे किसान ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी लगते ही गांव में खलबली मच गई। परिजनों में भी कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंकर जांच पड़ताल की। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच करते हुए सु...