फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। केजीपी हाईवे पर फज्जूपुर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोहम्मद आमिर नजमी उम्र करीब 38 वर्ष निवासी गांव बुढाना, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के ट्रक चालक दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। गुरुवार को मृतक का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि 31 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे आमिर अपने दोस्त ट्रक चालक भूरा, निवासी गांव बुढाना के साथ ट्रक में आया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी भूरा का कहना है कि उसने आमिर को उसकी इच्छा पर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.