कन्नौज, फरवरी 4 -- अमोलर, संवाददाता। अमोलर गांव में मंगलवार रात एक युवक का शव घर के बरामदे में फांसी पर लटका मिलने से कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन फानन शव को फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तबतक मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना किसी वैधानिक कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव अमोलर निवासी सर्वेश शर्मा 35 वर्षीय पुत्र बालकराम मंगलवार शाम मजदूरी कर घर वापस लौटा था। रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह बरामदे में सोने चला गया। जबकि उसकी पत्नी पिंकी अपने नौ वर्षीय पुत्र राज, सात वर्षीय पुत्री जानवी और पांच वर्षीय बेटी वर्षा के साथ कमरे में सोने चली गई। देर रात जब पिंकी की नींद खुली तो उसने पति को बरामदे में गमछे के सहारे फांसी पर लटका देखा। यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर घर के अन्य परिजन और पड़ोसी मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.