उन्नाव, जनवरी 29 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के शिवपुरा मोहल्ले में बुधवार देर रात 25 वर्षीय युवक का शव उसके घर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शिवपुरा मोहल्ला निवासी विशाल सिंह पुत्र स्वर्गीय राजा सिंह का शव देर रात घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक फंदे से लटका मिला, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि युवक अविवाहित था और जयपुर में रहकर नौकरी करता था। वह करीब 15 दिन पहले ही घर आया था। प...