उन्नाव, दिसम्बर 27 -- सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के कुंदनपुर भाटनखेड़ा गांव के रहने वाले अधेड़ का शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में फंदे पर शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। भाटनखेड़ा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय नन्हकू पुत्र स्व. कालीदीन ने सुबह करीब 10.30 बजे घर की कोठरी में कुंडे से रस्सी के सहारे फंदे पर शव लटका मिला। वह सब्जी का व्यवसाय करता था और उसी दिन सुबह खेत से सब्जी तोड़ कर बिहार की राधागंज बाजार में बेचने जाने की तैयारी कर रहा था। तभी घरेलू कलह के चलते उसने यह कदम उठा लिया। परिजनों के मुताबिक मृतक नन्हकू की पत्नी का दो साल पहले निधन हो चुका है। वह अपनी बहू और 16 वर्षीय पोते आर्यन के साथ रहता था। जबकि उसका बड़ा बेटा प्रकाश बाहर नौकरी करता है। मृतक नन्हकू की तीन बेट...