सीतापुर, मार्च 5 -- सिधौली, संवाददाता। हाइवे किनारे गुरुवार को सुबह एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पहुंचाया जहां से शिनाख्त होने पर परिजनों को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखनऊ के थाना बक्शी का तालाब के ग्राम भैंसामाऊ निवासी 22 वर्षीय अजय बुधवार को बाइक पर सवार होकर मास्टरबाग स्थित अपनी ससुराल गया था। देर रात अपने घर की तरफ वापस आ रहा था। तभी मनवा के समीप एक ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हाइवे किनारे झाड़ियों में बाइक सहित गिर गया। गुरुवार को राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई व पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेजा। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.