उन्नाव, अप्रैल 11 -- बीघापुर, संवाददाता। क्षेत्र के अपसरी गांव निवासी एक युवक का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के अपसरी गांव निवासी अजय कुमार उर्फ गुड्डू का शव शनिवार दोपहर घर में मिला है। परिजनों के मुताबिक गांव में गेहूं की थ्रेसरिंग होने के चलते अजय मां के साथ शनिवार सुबह बाइक से आया था। दोपहर में मां कोटे में राशन लेने गई थी वापस आने पर देखा तो बेटे का कमरे में शव पड़ा था। मृतक के बड़े भाई दिनेश ने बताया कि अजय ने एक माह पूर्व पड़ोस के गांव में रहने वाली युवती से कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद वह पत्नी के साथ शहर में रहता था। जिसके चलते मां कभी मेरे पास व कभी छोटे भाई के पास रहती थी। हालांकि उसका छोटा भाई के घर आना जाना नहीं होता था। कोतवाली...