बदायूं, मई 9 -- उझानी। नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में मानसिक रूप से बीमार एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मूल रूप से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रोहान निवासी 42 वर्षीय मनोज पुत्र रामनिवास लंबे समय से परिवार के साथ उझानी के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में रह रहे थे। परिजनों ने बतया कि वह काफी समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित थे और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से दवा लेकर घर लौटे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.