रुडकी, नवम्बर 17 -- संदिग्ध परिस्थितियों में एक मानसिक रूप से दिव्यांग महिला लापता हो गई है। लापता महिला के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। मुराद निवासी नकीबपुर उर्फ घोसीपुरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 53 वर्षीय माता नसीम 12 नवंबर को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उनके द्वारा संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की गई है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.