प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- बाघराय के मलाक तिलहाई गांव मे शुक्रवार दोपहर धर्मराज की 40 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी ने कच्चे घर की बल्ली में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन खेत से अर्चना को फंदे से लटका देखा। उसे तुरंत फंदे से उतारकर प्रयागराज ले गए लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे एसओ श्रवणकुमार ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...