रामपुर, मार्च 16 -- नगर निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिला की शादी करीब दस वर्ष पहले नगीना-धामपुर क्षेत्र में हुई थी। उसकी उम्र लगभग 33 वर्ष बताई जा रही है। पारिवारिक अनबन के चलते वह पिछले करीब पांच साल से अपने मायके में रह रही थी। महिला का एक बेटा भी है। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.