लखनऊ, मार्च 28 -- निगोहां, संवाददाता। निगोहां गांव में शनिवार को संदिग्ध हालात में एक अधेड़ महिला छत गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।निगोहां गांव निवासी राजू सब्जी विक्रेता हैं। राजू ने बताया कि शनिवार सुबह पत्नी रानी (55) छत पर मटर सुखाने गई थीं। तभी अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे आ गिरी। जोरदार आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले। वहां देखा कि रानी सड़क पर पड़ी थी। महिला को परिजन मोहनलालगंज के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिवार के लोगों ने महिला का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.