इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- जसवंतनगर। जैनपुर नागर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जैनपुर नागर निवासी जयपाल सिंह के पुत्र लवी बाबू ने तीन वर्ष पूर्व कटेखेड़ा सराय भूपत निवासी राजेश कुमार की 22 वर्षीय पुत्री कीर्ति के साथ प्रेम विवाह किया था। बुधवार को गांव व कस्बे में निकली शोभायात्रा में परिवार के लोग गए थे, कीर्ति घर पर थी। शाम को कीर्ति के बड़े बेटे राघव को बुखार आ गया, जिस पर उसने अपने पति को फोन कर घर आने के लिए कहा। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। थोड़ी देर बाद कीर्ति का शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे नीचे उतार लिया था। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.