लखनऊ, दिसम्बर 11 -- तेलीबाग कुम्हार मंडी में बुधवार को संदिग्ध हालात में 40 वर्षीय सायरा खान की मौत हो गई। कमरे में बेड पर उनका शव पड़ा मिला। पुलिस परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेलीबाग चौकी प्रभारी दिनकर वर्मा के मुताबिक सायरा की बहन रेशमा निवासी बंगला बाजार ने बताया कि बहन कुछदिन से बीमार चल रही थी। आशंका है कि बीमारी के कारण उनकी मौत हुई है। बुधवार सुबह सायरा को कमरे में अचेत देखकर परिवारीजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.