संदिग्ध हालात में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
संतकबीरनगर, मार्च 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार की रात 32 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जगदीशपुर निवासी द्रौपदी (32) पत्नी गजाधर ने सोमवार की रात कोई संदिग्ध वस्तु खा लिया। इससे हालत बिगड़ गई। पति गजाधर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले गया। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। द्रौपदी तीन मासूम बच्चों की मां थी। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.