लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- मैलानी थाना क्षेत्र के बरौछा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। बरौछा गांव निवासी सोनू की पत्नी अंजू देवी की 9 मार्च की रात करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के चाचा कमलेश मौके पर पहुंचे और घटना की स्थिति देखी। मृतका की मां सुवय्या देवी का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने अपने दामाद सोनू और रमेश पुत्र राम जियावन के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह मौर्य के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनका चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्ता...