लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- थाना भीरा क्षेत्र के गांव बैबहा निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में बुधवार की शाम मौत हो गई। जानकारी होने पर महिला के मायके वाले बैवहा गांव पहुंचे, जहां पर महिला के पति पर शराब के नशे में पीट पीटकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना फरधान क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी अजय पाल सिंह ने अपनी बेटी मोहिनी की शादी चार साल पहले थाना भीरा क्षेत्र के गांव बैबहा निवासी महिपाल के साथ धूमधाम से की थी। बताते हैं कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार बेटी को दान-दहेज भी दिया। बताते हैं कि महिपाल दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है। पिछले दिनों ही होली पर घर आया था। आरोप है कि बुधवार की रात को शराब के नशे में उसने पत्नी की पिटाई की। जिससे उसकी मौत हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.