हाथरस, मार्च 30 -- चंदपा/हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मृतका की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने फंदा लगाकर महिला की हत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। अर्शी पुत्री याकूब निवासी बल्लबगढ़ हरियाणा की शादी वर्ष 2021 में चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में हुई थी। अर्शी को रविवार को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के ससुरालीजन शव लेकर गांव चले गए थे। सूचना पर मृतका की मां शबाना अपने रिश्तेदारों के साथ कुंवरपुर आ गई। शबाना का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके व उसके रिश्तेदारों के साथ मारपीट की। उसने घटना की सूचन...