बस्ती, फरवरी 25 -- कलवारी, हिन्दुस्तान संवाद। कलवारी क्षेत्र के मुस्तहकम गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव निवासी 32 वर्षीय छत्रावती पत्नी राजू प्रजापति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह महिला ने अपने आठ वर्षीय बेटी रीतू और पांच वर्षीय बेटे रितिक को तैयार कर स्कूल के लिए भेज दिया। इसके बाद घर का दरवाजा बंद कर लिया और छत में लगे कुंडे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ समय बाद जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। इस बाबत थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.