उन्नाव, मार्च 1 -- सोहरामऊ। दरियारखेड़ा गांव की रहने वाली महिला का रविवार सुबह संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची सोहरामऊ पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के दरियारखेड़ा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय रानी का पति रामधनी राजमिस्त्री का काम करता है। रामधनी मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर था। रविवार सुबह घर पहुंचने पर पत्नी रानी का फंदे पर शव लटका देख होश उड़ गए। रामधनी ने बड़े भाई दिनेश तथा अन्य पारिवारिक जनों को सूचना दी। मृतका रानी के दो बेटियां शगुन व लाली तथा एक बेटा अरुण है। सोहरामऊ थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.