रुद्रपुर, जनवरी 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड एक में सोमवार सुबह एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय पप्पू वर्मा पुत्र फतेह बहादुर वर्मा, निवासी आजादनगर वार्ड चार, ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, पप्पू वर्मा रविवार देर शाम घर से खाना खाकर निकला था। सोमवार सुबह हनुमान मंदिर ढाल के पास एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना राहगीरों ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस के फार्मासिस्ट ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े नहीं थे। बाईं आंख के नीचे, बाएं कंधे और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.