गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी जगरनाथ भुइयां के 34 वर्षीय पुत्र उमेश भुइयां का शव पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई प्रताप भुइयां ने बताया कि उमेश भुइयां गासेदाग गांव स्थित एक ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था। गुरुवार को वह भट्ठा से ईंट लोड कर रंका में ईंट गिराने के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। जब सुबह तक उसकी कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि हरहे गांव के आसपास सड़क किनारे एक अज्ञात शव पड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.