कौशाम्बी, मार्च 19 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के चकबादशाहपुर गांव निवासी भट्ठा मजदूर की संदिग्ध दशा में भोपाल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को मजदूर का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।चकबादशाहपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र मैकू लाल रोजी-रोटी के लिए भोपाल में एक ईंट-भट्ठे पर लकड़ी झोंकने का काम करता था। 18 मार्च को वह संदिग्ध दशा में अपनी झोपड़ी में मृत अवस्था में पड़ा मिला। साथ में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो एक साथी उसे बुलानेे लिए उसकी झोपड़ी में गया। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। अंदर जाकर देखा तो हरिश्चंद्र मृत पड़ा था। मजदूरों ने इसकी सूचना भट्ठा मालिक को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.