संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला की मौत
हरदोई, जुलाई 1 -- हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के गोमितपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध हालात में एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोमितपुर निवासी हाकिम सिंह की 65 वर्षीय पत्नी बिताना घर में अकेली थीं। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद घर पहुंचे हाकिम सिंह ने बताया कि महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनके शरीर पर चोट के निशान भी थे। इसके बाद परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिटाना के तीन पुत्र व एक पुत्री है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.