हरदोई, अगस्त 3 -- हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के बढ़िया पुरवा गांव की आठ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सर्पदंश की आशंका जताई है। बढ़िया पुरवा निवासी श्याम सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रविवार शाम वह काम से घर लौटे तो परिजनों ने बताया कि उनकी आठ वर्षीय बेटी अनु के पैरों में तेज दर्द हो रहा है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, अनु तीन भाइयों और तीन बहनों में तीसरे स्थान पर थी। उनका कहना है कि संभवतः किसी जहरीले सर्प ने उसे काट लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया क...