संदिग्ध हालात में बदायूं के युवक का शव निगोहा में पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ, जून 13 -- निगोहां, लखनऊ। संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निगोहां के ब्रह्मदासपुर गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाकर जांच पड़ताल की। ग्रामीण घटना को लेकर तरह तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बदायूं जनपद के बिल्सी थाना ग्राम हरगनपुर, पोस्ट सिरासौल निवासी अमन (20) पुत्र राजेश के रूप में हुई है। शनिवार सुबह ब्रह्मदासपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट कंजी के पेड़ से युवक का शव दुपट्टे के फंदे से लटका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.