सीतापुर, मार्च 5 -- सीतापुर, संवाददाता। खैराबाद थाना क्षेत्र के इदरीशपुर गांव के बाहर एक युवक का शव संदिग्ध हालात में आम की बाग में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के इदरीशपुर निवासी अशोक कुमार यादव (38) का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस व फ़ॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम कें लिये भेज दिया। मृतक वर्तमान में खैराबाद स्थित यूनियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम करीब छह बजे बैंक में ही उनके एक सहकर्मी से कहासुनी हो गई थी। मामले में विपक्षी पक्ष द्वारा हटौरा चौकी में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके बाद अशोक को चौकी पर बुलाया गया। वहां दोनों पक्षों के बीच समझौता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.