रुद्रपुर, मार्च 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप पुलिस को शुक्रवार देर रात डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि तीनपानी डाम वार्ड-एक निवासी 15 वर्षीय रेनू भारद्वाज पुत्री संजय भारद्वाज ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर जा चुके थे। पुलिस के अस्पताल पहुंचने पर मृतका की बड़ी बहन पूजा देवी ने बताया कि वह पिछले दो-तीन महीनों से अपने पिता के साथ उसी मकान में रह रही है। घटना के समय घर में वह और उसकी छोटी बहन रेनू ही मौजूद थीं। शाम करीब चार बजे जब वह अ...