औरैया, दिसम्बर 2 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा कस्बे के नहर बाजार में रहने वाली महिला की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रसव के कुछ दिन बाद से ही उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। सोमवार देर रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंकलिया ने करीब 15 दिन पहले इटावा के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। आराम न मिलने पर उसे आगरा रेफर किया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिवार वाले उन्हें वापस अछल्दा ले आए थे। सोमवार रात लगभग सवा आठ बजे अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉ. अविचल पांडे ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मामले की सूचना थाने को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को घर ले आए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.