प्रयागराज, अप्रैल 29 -- तेलियरगंज के पीतांबर नगर में किराए के कमरे में प्रतियोगी छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शिवकुटी पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की और मृतक के परिजनों को सूचना दी। छात्र की करीब तीन दिन पहले हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जाहिर की गई है। हालांकि, पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। गोंडा जिले के सोहना निवासी पंकज त्रिपाठी का पुत्र 26 वर्षीय अभिषेक त्रिपाठी पीतांबर नगर में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। पुलिस के अनुसार, आसपास के लोगों की सूचना पर टीम पहुंची तो कमरे के अंदर अभिषेक मृत मिला। यह भी पढ़ें- वाटर पार्क प्रकरण : हृदय संबंधी समस्या से हुई थी छात्र की मौत कमरे के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु अथवा सुसाइड नोट नहीं मिला है। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.