सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के प्रतापनगर मोहल्ले में पॉलिटेक्निक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतक की पहचान बेला थाना क्षेत्र के मुजौलिया गांव निवासी चंचल कुमार सिंह के पुत्र रूद्र प्रताप सिंह (18) के रूप में की गई है। सोमवार की दोपहर में परिजनों को छात्र की मौत की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुत्र के शव को देखकर हत्या किए जाने की आशंका जतायी है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार सिंह डीएसपी, मेहसौल थानाध्यक्ष मो. असदुल्लाह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं छात्र की मौत कैसे हुई पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का जांच कराया गया।बताया जा रहा है कि युवक पटना में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था और पांच दिन पहले ही अपने प्रतापनगर स्थित डेरा पर लौटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.