रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान बिलारी मुरादाबाद निवासी के रूप में हुई है। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी मिली है। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के ग्राम बिंदुखेड़ा में सोमवार सुबह एक ग्रामीण ने खेत में लगे पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। सूचना पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। एसएसआई अनिल जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस को मृतक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ। इसमें मृतक की पहचान 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र जयंती प्रसाद निवासी बिलारी मुरादाबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.