सुल्तानपुर, मार्च 19 -- सुलतानपुर, संवाददाता। बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे बिसावां गांव में बुधवार रात एक युवक का शव चिलबिल के पेड़ से शर्ट के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त राहुल यादव पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में की। बताया जा रहा है कि शव को छूते ही वह नीचे गिर गया, जिससे मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। कोतवाल नारद मुनि सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।...