संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
संतकबीरनगर, जून 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कलान में शनिवार रात एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घर से शौच जाने की बात कहकर निकले 22 वर्षीय युवक का शव कुछ देर बाद गांव के सिवान में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटकता मिला। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां की चीख-पुकार और पिता की खामोशी देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है। कलान निवासी दीपक कुमार (22) पुत्र पलटन शनिवार रात करीब आठ बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित सिवान में उसका शव पेड़ से लटकता मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.