गंगापार, जनवरी 5 -- शंकरगढ़ थाना अंतर्गत प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड बारा में सोमवार को कार्यरत एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कपारी गांव निवासी 44 वर्षीय अर्जुन पाठक पुत्र स्व दूधनाथ, प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड बारा में राजगीर के पद पर कार्यरत थे। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी ड्यूटी पर गए थे। सहकर्मियों के मुताबिक कार्य के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े। इसकी सूचना तत्काल कंपनी के अधिकारियों को दी गई। कंपनी द्वारा आनन-फानन में अर्जुन पाठक को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल, प्रयागराज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.