आगरा, अप्रैल 23 -- थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराली मृतका के शव को दाह संस्कार को ले जाने लगे तभी पहुंचे मायके वालों ने रोक लिया। पुलिस को बुला लिया। आरोप है कि हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई तरुण निवासी लंगड़े की चौकी ने थाने में तहरीर दी है। तरुण ने बताया कि उनकी बहन कंचन की शादी उन्होंने शिवम वर्मा पुत्र प्रेम कुमार वर्मा पुष्प विहार कालिंदी विहार के साथ 15 फरवरी को की थी। दोनों एक दूसरे को कॉलेज टाइम से जानते थे। प्रेम विवाह था। गुरुवार को सुबह बहन के पति के दोस्त का फोन आया कि कंचन ने फांसी लगा ली है, जल्दी आजाओ। यह सुन तरुण के होश उड़ गए। जीजा को फोन किया। उन्होंने कुछ नहीं बताया, कहा कि आप लोग घर आ जाओ। तरुण अन्य परिजनों के साथ बहन कंचन के यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.