उन्नाव, मार्च 28 -- उन्नाव, संवाददाता। एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने के बाद लखनऊ में उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर रात लखनऊ से शव घर पहुंचा। मायका वालों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।बिहार थानाक्षेत्र के ग्राम भदिहा पकरा खुर्द की 28 वर्षीय विवाहिता अनुपम चौधरी उर्फ जया ने गुरुवार दोपहर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत लखनऊ के एक अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लखनऊ में ही पंचायतनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की गई और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर रात परिजन शव लेकर उन्नाव पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले राहुल चौधरी के साथ हुई थी। दंपति की ...