हरदोई, जनवरी 3 -- संडीला। ककराली गांव में संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजन उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता सदानंद मौर्य निवासी मोहल्ला बुद्धेश्वर लखनऊ ने बताया कि बेटी समीक्षा की शादी 18 नवंबर 2024 को संडीला कोतवाली क्षेत्र के गांव ककराली निवासी सौरभ मौर्य से की थी। मृतका का चार माह का एक बच्चा भी है। परिजनों ने ससुरालपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही समीक्षा को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि कारोबार के लिए पहले ही चार लाख दिए जा चुके थे। बावजूद अतिरिक्त धन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.