संदिग्ध हालात में दो युवतियां रुड़की से लापता
देहरादून, जुलाई 1 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की अलग-अलग कॉलोनियों से दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है। परिजनों ने दो युवकों पर बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही उनके साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द दोनों युवतियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.