गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र से एक दस वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से इटावा जनपद के ग्राम बर्रा निवासी टिंकू पिछले करीब तीन महीने से मसूरी थानाक्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करते हैं। अपने परिवार के साथ वहीं रह रहे हैं। बीते 24 मार्च को उनका दस वर्षीय बेटा मयंक उर्फ गोलू पिता भी पिता के साथ साइट पर गया था और वहीं पास में खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। बच्चे को आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 25 मार्च को टिंकू ने मसूरी थाने में शिकायत देकर बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई। एसीप...