उन्नाव, जून 11 -- गंजमुरादाबाद। गुमटी में रोज रात रुकने वाला दुकानदार बुधवार सुबह तख्त पर मृत मिला। शरीर उसके अंगवस्त्र से बंधा था। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भवानीखेड़ा के 60 वर्षीय रामचंद्र पुत्र सुमेर गांव के निकट सर्विस मार्ग पर गुमटी में पान मसाला बेचते थे। रात में गुमटी में ही सो जाते थे। हर दिन की भांति मंगलवार शाम को भी गुमटी के पास पड़े तख्त पर सो गए। बुधवार सुबह तख्त पर मृत मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके अंगवस्त्र से शरीर बंधा था। इससे संशय बना रहा। हालांकि, बिना किसी तरह के आरोप लगाए परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...