सोनभद्र, जून 23 -- शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसआरटी गांव के समीप नाले में मछली मारने गए 26 वर्षीय युवक की सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में डूब कर मौत हो गई। परिजनों ने अचेत पड़े युवक को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।बीना चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि एसआरटी गांव निवासी ऋषिराज रावत पुत्र वृजवासी रावत मछली मारने गया था।परिजनों के मुताबिक पानी में डूब कर मौत हो गयी है।जानकारी कें मुताबिक ऋषि राज रावत शादीशुदा हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम कें लिए दुद्धि रवाना कर जांच पड़ताल कें साथ अग्रिम कारवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में डूबकर युवक की मौत यह भी पढ़ें- राप्ती नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...