रुद्रपुर, जून 11 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी स्थित बालाजी द्वार रोड पर बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुए सड़क हादसे में एक बार एवं स्पा संचालक की मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर कार के डिवाइडर से टकराने को हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए थे। परिजनों ने मौत की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जांच की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, किच्छा के आवास विकास निवासी 56 वर्षीय संजय शर्मा पुत्र रामनिवास मेट्रोपोलिस मॉल स्थित इनफिनिटी बार का संचालन करते थे। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में डिवाइडर से टकराई कार, बार संचालक की मौत इसके अलावा किच्छा रोड पर भी उनका बार और स्पा सेंटर संचालित था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर र...